फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court stayed the arrest of Shah Alam, Umar Khalid Zeeshan with a reward of 25 thousand

Prayagraj Violence : अटाला हिंसा के तीन आरोपियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक

Thu, 08 Sep 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 07:25 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने यह आदेश तीनों आरोपियों की ओर से दाखिल अलग-अलग अग्रिम जमानत अर्जियों पर सुनवाई करते हुए दिया है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता केके राय, राजवेंद्र सिंह और मोहम्मद सईद ने बहस की।

विज्ञापन
High Court stayed the arrest of Shah Alam, Umar Khalid Zeeshan with a reward of 25 thousand
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के आरोपी उमर खालिद, शाह आलम और जीशान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यूपी सरकार से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन



हाईकोर्ट ने यह आदेश तीनों आरोपियों की ओर से दाखिल अलग-अलग अग्रिम जमानत अर्जियों पर सुनवाई करते हुए दिया है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता केके राय, राजवेंद्र सिंह और मोहम्मद सईद ने बहस की। तीनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना के दिन वह आजमगढ़ में थे। उन्हें झूठा फंसाया गया है। 
विज्ञापन



प्रयागराज पुलिस ने उनके ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। जबकि, उसके खिलाफ  घटना में लिप्त होने का कोई सबूत नहीं है। कोर्ट सह अभियुक्त मोहम्मद जीशान रहमानी को पहले ही जमानत दे चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अटाला बवाल में जावेद समेत 106 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 
अटाला बवाल में मुख्य आरोपी जावेद समेत 106 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 


अटाला में दस जून को जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ था। कई गाड़ियों को आग से हवाले कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को भी चोटें आईँ थीं। पुलिस ने पहले दिन जावेद समेत 64 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभासद फजल, जीशान रहमानी, और उमर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।


इसके बाद कुल 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर खुल्दाबाद अनुराग शर्मा कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने बृहस्पतिवार को 106 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जितने वांटेड हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट अभी नहीं दाखिल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed