{"_id":"63038bbcda65cb04c90806db","slug":"high-court-standing-council-dies-in-road-accident-accident-caused-by-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सड़क हादसे में हाईकोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल की मौत, अज्ञात वाहन से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सड़क हादसे में हाईकोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल की मौत, अज्ञात वाहन से हुआ हादसा
Mon, 22 Aug 2022 07:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:29 PM IST
सार
सायंकाल घर वापस लौटते वक्त थाना क्षेत्र नवाबगंज के निकदिल पुर गांव के पास बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि सिर में चोट लगने से कान से खून का रिसाव हो रहा था
विज्ञापन
Prayagraj News : कमलेश कुमार भट्ट। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट से घर जा रहे हाईकोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। कमलेश कुमार भट्ट (53) पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ शर्मा निवासी नेवढिया तरहार पांडे का पूरा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल पद पर थे। प्रतिदिन घर से हाईकोर्ट आया करते थे। रविवार की वह फतेहपुर निवासी अपने मित्र अधिवक्ता से मिलने हाईकोर्ट आए थे।
विज्ञापन
सायंकाल घर वापस लौटते वक्त थाना क्षेत्र नवाबगंज के निकदिल पुर गांव के पास बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि सिर में चोट लगने से कान से खून का रिसाव हो रहा था। बारिश होने की वजह से काफी समय तक सड़क पर पड़े रहे। थोड़ी देर बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ तो उनकी शिनाख्त की जाने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच मृतक के संबंधी ने घटना की सूचना परिजन को दिया तो गांव में कोहराम मच गया। सुबह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक के पुत्र स्वता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी करुणा भट्ट बेटा स्वता, सरस बेटी सुमुति व रषमी का रो रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन