{"_id":"63a4a6d1ae97f37af571d656","slug":"high-court-s-new-software-will-convert-fir-registered-in-any-language-into-english-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : किसी भी भाषा में दर्ज एफआईआर को एक क्लिक में अंग्रेजी में बदल देगा हाईकोर्ट का नया सॉफ्टवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : किसी भी भाषा में दर्ज एफआईआर को एक क्लिक में अंग्रेजी में बदल देगा हाईकोर्ट का नया सॉफ्टवेयर
Fri, 23 Dec 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:19 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब हिंदी सहित किसी भी भारतीय भाषा में लिखी गई एफआईआर का अंग्रेजी में अनुवाद हो सकेगा। इतना ही नहीं यह विधिक शब्दावली के अनुरूप भी होगा। इसके लिए हाईकोर्ट के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने एक ऑटो-ड्राइवेन सिस्टम विकसित किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब हिंदी सहित किसी भी भारतीय भाषा में लिखी गई एफआईआर का अंग्रेजी में अनुवाद हो सकेगा। इतना ही नहीं यह विधिक शब्दावली के अनुरूप भी होगा। इसके लिए हाईकोर्ट के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने एक ऑटो-ड्राइवेन सिस्टम विकसित किया है। इस उपलब्धि के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की ओर से टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस व्यवस्था को ‘हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेशन सिस्टम एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एएचसीटीएस एंड एएल) नाम दिया गया है। इसे विकसित करने वाली टीम में तकनीकी ऑफिसर/सिस्टम एनॉलिस्ट आलोक कुमार मिश्रा, आरओ अंकित सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार वर्मा, जया श्रीवास्तव शामिल रहीं। पांचों अधिकारियों ने कंप्यूटराइजेशन कमेटी के चेयरमैन की अगुवाई में इस तकनीकी विधा को विकसित किया।
विज्ञापन
इससे केसों की मैनुअली फीडिंग कम की जा सकेगी। इसमें एफआईआर भी शामिल है। इस सिस्टम की खास बात यह भी है कि इस पर ऑफलाइन मोड में भी काम किया जा सकता है। फिलहाल इसे केवल हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन, भविष्य में अन्य भाषाओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया जा सकेगा।
विज्ञापन