फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court's bench not yet in Western UP

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच फिलहाल नहीं

Wed, 28 Feb 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Feb 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
High Court's bench not yet in Western UP
Allahabad High Court
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इस मामले में पूर्व में फुलकोर्ट द्वारा बेंच न बनाने का निर्णय ही लागू रहेगा। यह जानकारी हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के बाद दी है। अध्यक्ष ने बताया कि बार कार्यकारिणी ने अपने वादे के मुताबिक अधिवक्ताओं को मेडिकल क्लेम देने की योजना पर भी विधिवत काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट की बेंच को लेकर पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में वकीलों की हड़ताल को लेकर बार के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की है। मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि फिलहाल इस मामले में फुलकोर्ट द्वारा लिया गया बेंच नहीं बनाने का निर्णय ही लागू है। यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रकरण विचारार्थ आता है तो हाईकोर्ट बार और सभी न्यायाधीशों को विश्वास में लिया जाएगा। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल संबंधी मामले में संशोधन हेतु सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इसे ड्राफ्ट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच पांच जनवरी से 17 फरवरी के बीच प्राप्त आवेदनों में से कुल 31 आवेदन चिकित्सा सहायता के लिए छह विधवा पेंशन और पांच मृतक आश्रित सहायता के लिए प्राप्त हुए हैं जिनका निस्तारण कर दिया गया है। कल्याणकारी योजनाओं के भुगतान हेतु एक समिति गठित की गई है जिसकी संस्तुति पर ही पर क्लेम पास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि इसी क्रम में बार के सदस्य मनीष द्विवेदी को बार के विरोध में कार्य करने और उसे प्रचारित कर बार की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कार्यकारिणी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed