फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court rebuked Varanasi police in case of missing student of BHU from Lanka police station

लंका थाने से बीएचयू के लापता छात्र के मामले में हाईकोर्ट ने वाराणसी पुलिस को फटकारा

Wed, 26 Aug 2020 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
High court rebuked Varanasi police in case of missing student of BHU from Lanka police station
बीएचयू
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  वाराणसी के लंका थाने से लापता,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र शिव कुमार त्रिवेदी के बारे में पुलिस रवैये पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगायी है तथा एस एस पी वाराणसी को तीन सितम्बर को व्यक्तिगत हलफनामे के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने एस एस पी से पूछा है कि 12फरवरी को थाने मे बुलाये गये छात्र के दूसरे दिन  भाग जाने पर पुलिस ने क्या कार्यवाही की ।पुलिस द्वारा उठाए गए  कदमों का पूरा व्योरा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति एस डी सिंह की खंडपीठ ने अधिवक्ता सौरभ तिवारी के पत्र पर योजित जनहित याचिका पर दिया है । कोर्ट ने 19अगस्त को डी एम,एस एस पी वाराणसी व लंका थाना इंचार्ज को नोटिस जारी कर  थाने से लापता छात्र की पूरी जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी भेलूपुर ने  हलफनामा दाखिल किया। कहा पुलिस ने कदम उठाए है । 12फरवरी को लंका थाने में बुलाने के बाद क्या हुआ ,इसकी कोई जानकारी नही दी ।

अपर महाधिवक्ता ने कहा कि छात्र दूसरे दिन थाने से भाग गया। कहा गया इसकी जानकारी नही है। एक विक्षिप्त व्यक्ति मिला है।उसके लापता छात्र होने की आशंका है।  जिसकी पहचान के लिए डी एन ए ,बायोमैट्रिक टेस्ट कराया जा,रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि यह समझ से परे है कि एक छात्र थाने में बुलाया गया और दूसरे दिन भाग गया ।जिसका जी डी में कोई जिक्र नही है। तथ्यहीन हलफनामा दाखिल किया गया है। इसपर कोर्ट ने एस एस पी को लापता छात्र के बारे मे पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी के साथ तीन सितम्बर को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed