{"_id":"5eee16485fa8c12db717b26f","slug":"high-court-petition-filed-for-ban-on-ekta-kapoor-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट: एकता कपूर की वेब सीरीज पर रोक लगाने के लिए याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट: एकता कपूर की वेब सीरीज पर रोक लगाने के लिए याचिका
Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाला जी फिल्म की निदेशक एकता कपूर द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन टू पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि वेब सीरीज भारतीय सेना के अफसरों और जवानों की पत्नियों की अशोभनीय छवि प्रस्तुत कर रही है, इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
सब्सक्रिप्शन आधारित एएलटी बालाजी द्वारा प्रदर्शित यह वेब सीरीज भारतीय सेना की वर्दी को अपमानित कर रही है। याचिका भारतीय सेना के एक जवान के रिश्तेदार अनिरुद्ध सिंह ने अधिवक्ता अंकुर वर्मा, अभिनव गौर और धनंजय राय की मार्फत दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि वेब सीरीज में सैन्य अधिकारियों की पत्नियों की आपत्तिजनक छवि प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
इससे सेना के जवानों और अधिकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहे हैं। इसके अलावा यह सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाली है। सीरीज में सेना की वर्दी का उपयोग भी अशिष्ट तरीके से किया गया है। याचिका में वेब सीरीज पर पाबंदी लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन