{"_id":"622b8829e58fdd787920257d","slug":"high-court-order-of-recovery-from-builders-for-not-giving-possession-of-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : फ्लैट पर कब्जा नहीं देने पर बिल्डर्स से वसूली का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : फ्लैट पर कब्जा नहीं देने पर बिल्डर्स से वसूली का आदेश
Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
सार
याचियों की ओर से तर्क दिया गया कि अंसल बिल्डर्स ने फ्लैट बुक कराया। इसके लिए करोड़ों की कीमत जमा करायी गईए लेकिन अवधि बीतने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। याचियों ने रेरा अथारिटी से गुहार लगाई। रेरा अथारिटी ने खरीदारों को उनका पैसा ब्याज सहित वापस करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Allahabad High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम गाजियाबाद को अक्वापोलीस सोशल वेलफेयर सोसायटी के 14 फ्लैट खरीदारों के 22 से 81 करोड़ रुपये की वसूली के हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। कहा कि कोई कानूनी अड़चन न हो तो दो माह में बिल्डर्स से खरीदारों की जमा राशि की वसूली कर उन्हें वापस कराई जाय। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर व न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सोसायटी व 14 अन्य की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
विज्ञापन
याचियों की ओर से तर्क दिया गया कि अंसल बिल्डर्स ने फ्लैट बुक कराया। इसके लिए करोड़ों की कीमत जमा करायी गईए लेकिन अवधि बीतने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। याचियों ने रेरा अथारिटी से गुहार लगाई। रेरा अथारिटी ने खरीदारों को उनका पैसा ब्याज सहित वापस करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मामले में डीएम ने नोटिस जारी की है लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इस पर यह याचिका दायर कर डीएम को समादेश जारी करने की मांग की गई थी। 14 फ्लैट खरीदार ने 22 करोड़ से लेकर 81 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है। इसकी वसूली अटकी हुई है। उनके हितों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन