फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court officials, teachers decide to pay one day salary in Prime Minister Relief Fund for Corona disaster

कोरोना आपदा के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का हाईकोर्ट अधिकारियों, शिक्षकों ने लिया निर्णय

Sun, 29 Mar 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
High court officials, teachers decide to pay one day salary in Prime Minister Relief Fund for Corona disaster
money

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए हाईकोर्ट, एनसीआर सहित अनेक संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिए जाने की घोषणा की गई है।  इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित इसके अधीन प्रदेश की सभी अदालतों के कर्मचारयों, अधिकारियों के एक दिन के बेसिक वेतन की कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने  इसका अनुमोदन कर दिया है। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से सभी जिला जजों व विशेष कार्याधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अप्रैल में मिलने वाले मार्च माह के वेतन से कटौती सुनिश्चित करते हुए इसका कड़ाई से पालन कर हाईकोर्ट को सूचित किया जाए। ऐसा ही निर्देश कामर्शियल कोर्ट, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अधिकरण के पीठासीन अधिकारियों को भी दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों एवं कर्मचारियों ने भी कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 7.30 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह रकम एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में कार्यरत 60 हजार कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से ली जाएगी। शनिवार को एनसीआर के जीएम राजीव चौधरी ने यह घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

High court officials, teachers decide to pay one day salary in Prime Minister Relief Fund for Corona disaster
online transfer money

झूंसी स्थित गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बद्रीनारायण के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए यूजीसी के निर्देश पर संस्थान के निदेशक समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी अपनी एक दिन की तनख्वाह प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। इसी क्रम में शिक्षक भी आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, विधायक सुरेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है।

High court officials, teachers decide to pay one day salary in Prime Minister Relief Fund for Corona disaster
धन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक दिन का वेतन देने के लिए प्रस्ताव किया है। वहीं प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने संघ की ओर से एक दिन का वेतन देने का प्रस्ताव किया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने प्राथमिक शिक्षकों और उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने भी अपना एक दिन का मानदेय देने की घोषणा की है।

जिला पंचायत ने दो करोड़ और सांसद विनोद ने दिए एक करोड़

कोरोना वायरस के संदर्भ में चिकित्सकीय सुविधा बढ़ाने के लिए जिला पंचायत की ओर से दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने इस आशय का एक पत्र जारी किया है। कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने भी अपनी सांसद निधि से पीएम राहत कोष में एक करोड़ की धनराशि देने की बात कही है। उन्होंने शनिवार को मुंडेरा मंडी का जायजा लेते हुए मंडी सचिव से कहीं भी भीड़ एकत्र न होने देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed