{"_id":"6a3507ab36cfb0f32a027f7c","slug":"high-court-no-toll-tax-should-be-collected-from-prayagraj-residents-for-the-six-lane-bridge-being-built-over-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गंगा पर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल पर प्रयागराज वालों से ना वसूला जाए टोल टैक्स, विधायक ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गंगा पर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल पर प्रयागराज वालों से ना वसूला जाए टोल टैक्स, विधायक ने की मांग
Fri, 19 Jun 2026 02:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:41 PM IST
सार
शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रयागराज के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रयागराज के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा मलाक हरहर से स्टैनली रोड तक नवनिर्मित छह लेन पुल जो पूरी तरह नगरीय क्षेत्र में आता है, इसलिए नियमों के तहत इसे आम जनता के लिए पूरी तरह टोल मुक्त घोषित किया जाए। ताकि शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विधायक ने फाफामऊ के चंद्रशेखर आजाद गंगा सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति के लिए उसके समानांतर एक और दो लेन के नए पुल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) को निर्देशित करने की मांग की। विधायक ने कछारी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए राज्य सड़क निधि से शहर उत्तरी विधानसभा के 17 मोहल्लों में सड़क-नाली और चार लघु सेतुओं के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
महाकुंभ और माघ मेले के दौरान संगम नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ का हवाला देते हुए उन्होंने शहर के सात प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर नए फ्लाईओवरों के निर्माण व मौजूदा फ्लाईओवरों के दोहरीकरण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। इनमें मेडिकल चौराहा, धोबी घाट चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर व बस अड्डा, और कटरा एरोप्लेन चौराहे जैसे मुख्य स्थल शामिल हैं। कम से हुई मुलाकात के बाद हर्षवर्धन ने बताया कि इन विकास कार्यों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन