फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court news

सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को हाईकोर्ट का झटका

Tue, 22 Sep 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
high court news
कानपुर में प्रस्तावित प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट लोहिया बोटेनिकल पार्क के निर्माण पर सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने गंगा बैराज के पास प्रस्तावित पार्क में आगे कोई भी निर्माण पर रोक लगाते हुए मौके पर यथा स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। पार्क में आठ हजार हरे पेड़ों की कटाई के लिए जारी टेंडर और पेड़ों की कटाई पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए छह सप्ताह की मोहलत दी गई है। अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


कानपुर की संस्था दोस्त सेवा संस्थान ने जनहित याचिका दाखिल कर लोहिया पार्क में प्रस्तावित शापिंग कॉम्पलेक्स, बेंक्वेट हॉल, ड्राइव इन सिनेमा आदि के निर्माण को चुनौती दी है। कहा गया कि प्रस्तावित निर्माण मास्टर प्लान के विपरीत है। सरकार की विकास योजना के तहत आठ हजार हरे पेड़ों को काटा जाएगा जिसको लगाने में 55 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसका टेंडर 6.45 लाख रुपये की न्यूनतम बोली पर निकाला गया है।
विज्ञापन


 कानपुर की 2021 महायोजना में गंगा के किनारे 500 मीटर की दूरी तक किसी भी निर्माण पर रोक लगाई गई है। सरकार इसकी अनदेखी कर बोटेनिकल पार्क का निर्माण कर रही है। इसमें व्यवसायिक निर्माण किए जा रहे हैं जो कि महायोजना के विपरीत है। मुख्य न्यायमूर्ति डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने पार्क में यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी पूछा है कि प्रस्तावित योजना के लिए पर्यावरण मंजूरी दी गई है अथवा नहीं। उल्लेखनीय है गत दिनों लोहिया पार्क का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed