फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court lawyer march held in Prayagraj, UP

यूपी: वकीलों ने जलाई शिक्षा अधिकरण बिल की प्रतियां

Sun, 18 Aug 2019 01:59 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
High court lawyer march held in Prayagraj, UP
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हाईकोर्ट के वकीलों ने शनिवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ता आंबेडकर मूर्ति चौराहे पर दिन में 11 बजे एकत्र हुए और शिक्षा सेवा अधिकरण बिल की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वकीलों के आंदोलन का नेतृत्व हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव जेबी सिंह कर रहे हैं। हालांकि अधिवक्ताओं ने सोमवार से न्यायिक कार्य करते हुए क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में हुई आमसभा में तय किया गया कि अधिवक्ता अपने आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए प्रयागराज से तमाम सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण संस्थाओं को लखनऊ ले जाने का विरोध करेंगे। इसके लिए रविवार को शहर के गणमान्य नागरिकों, संगठनों, राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। इसमें शिक्षक, व्यापारी संगठनों के अलावा स्थानीय सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। बैठक में प्रयागराज के स्वर्णिम गौरव को वापस स्थापित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि प्रयागराज की तमाम महत्वपूर्ण संस्थाओं को एक-एक कर यहां से ले जाया जा रहा है, ताकि इसका महत्व समाप्त किया जा सके। आंदोलन की अगली रणनीति पर रविवार को होने वाली बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।


बार एसोसिएशन की बैठक में अखिलेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र नाथ, श्रीकांत केसरवानी, अजीत कुमार यादव, सौरभ तिवारी, विजय सिंह, प्रियदर्शी त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, सर्वेश कुमार दुबे, नीलम शुक्ला, सुरेंद्र मिश्र सहित कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों के अलावा पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा, आईके चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पूर्व पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed