फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court It is the responsibility government to complete investigation complaints of corruption

High Court : सहकारी समिति में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच पूरी करना सरकार की जिम्मेदारी

Sun, 10 Aug 2025 09:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 09:40 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सहकारी समिति में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की जांच पूरी करना राज्य सरकार की कानूनी जिम्मेदारी है। लिहाजा, सरकार झांसी की मारकुंआ किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़ी शिकायत की जांच जल्द से जल्द पूरी करे।

विज्ञापन
High Court It is the responsibility government to complete investigation complaints of corruption
अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सहकारी समिति में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की जांच पूरी करना राज्य सरकार की कानूनी जिम्मेदारी है। लिहाजा, सरकार झांसी की मारकुंआ किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़ी शिकायत की जांच जल्द से जल्द पूरी करे।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायामूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की अदालत ने अजय कुमार गुप्ता की याचिका पर दिया है। याची का दावा है कि वह अभी भी समिति के सदस्य हैं। उन्होंने खाद व ऋण वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर सचिव के खिलाफ शिकायत की थी। सरकार ने 2024 में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।

विज्ञापन

वहीं, सरकार के अधिवक्ता ने बताया कि जांच समिति का कार्यकाल एक सदस्य के तबादले के कारण समाप्त हो गया है। ऐसे में समिति का पुनर्गठन कर कानून के मुताबिक जांच पूरी की जाएगी। कोर्ट ने पाया कि याची के वकील ने 2001 का एक दस्तावेज पेश कर सदस्यता का दावा किया है लेकिन कोई हालिया साक्ष्य नहीं है जिससे यह साबित हो कि वह अब भी समिति का सदस्य है। साथ ही यह भी रिकॉर्ड में नहीं है कि समिति से जांच जल्द पूरी करने का कोई औपचारिक प्रस्ताव पारित कराया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि भले ही याची के पास रिट दायर करने का अधिकार साबित नहीं हुआ है लेकिन राज्य सरकार जांच पूरी करने के लिए बाध्य है। लिहाजा, याचिका का निस्तारण करते हुए निर्देश दिया जाता है कि सरकार समिति के माध्यम से जांच जल्द से जल्द पूरी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed