फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial

UPPSC NEWS: पीसीएस मेंस के रिजल्ट को लेकर तेज विरोध

Thu, 25 Jun 2020 09:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial
uppsc

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर विरोध तेज हो गया है। पीसीएस परीक्षा के अभ्यर्थी अब भी अपने इस दावे पर अड़े हैं कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2018 में स्केलिंग को समाप्त कर दिया है, जबकि आयोग का कहना है कि कोई बदलाव नहीं हुआ है। छात्र चाहते हैं कि आयोग लिखित रूप से बताए कि स्केलिंग को नहीं हटाया गया है। छात्रों का कहना है कि आयोग न उन्हें ही जवाब न दे, लेकिन छात्र न्यायालय जाएंगे और वहां आयोग को बताना ही होगा कि सच क्या है।

विज्ञापन

High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस मेंस में इस बार जिस तरह से मानविकी के अभ्यर्थियों को झटका लगा है, वह किसी बदलाव का ही नतीजा है। अभ्यर्थियों ने एक माह पहले भी सोशल मीडिया पर भी इस बदलाव की आशंका जताई थी और उस वक्त सचिव की ओर से मौखिक रूप से बयान दिया गया था कि स्केलिंग को नहीं हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व पीसीएस-2019 का नोटिफिकेशन आने से पहले भी सोशल मीडिया में यह बात वायरल हुई थी कि आयोग प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 18 की जगह 13 गुना अभ्यर्थी को सफल घोषित करेगा और इंटरव्यू में पदों की संख्या के मुकाबले दोगुने अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। उस वक्त भी आयोग के सचिव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर को अफवाह बताया था, लेकिन जब पीसीएस-2019 का विज्ञापन जारी किया गया था तो उसमें यह बात सही साबित हुई। 

विज्ञापन

High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial
UPPSC

अभ्यर्थियों के मुताबिक पीसीएस-2017 का परिणाम आने के पहले सोशल मीडिया पर यह बात भी उठी थी कि इस बार रिजल्ट में सिर्फ और सिर्फ स्केल्ड स्कोर दिखाया जाएगा, न कि वास्तविक अंक। आयोग ने इसका भी खंडन किया था, लेकिन बाद में यह बात सही साबित हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें अब आयोग की ओर से जारी होने वाले बयान पर भरोसा नहीं है।

पिछले कुछ वर्षों में आयोग ने तमाम बदलाव किए, जिससे सीधे अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे थे। इन बदलावों की सूचना कई महीनों बाद आयोग से बाहर आई। इसका मतलब है कि आयोग इस बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं देना चाहता था। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर आयोग दावा कर रहा है कि पीसीएस-2018 में स्केलिंग को नहीं हटाया गया है तो वह लिखित रूप से इसकी जानकारी दे, वरना अभ्यर्थी कोर्ट जाएंगे।

High court dismisses demand for ban on telecast of Vishnu Purana serial
uppsc

एलटी ग्रेड मामले में भी अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

अभ्यर्थियों ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में भी आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कभी आयोग के अध्यक्ष तो कभी सचिव ने अभ्यर्थियों ने अलग-अलग आश्वासन दिए, लेकिन कोई भी आश्वासन अब तक पूरा नहीं हुआ और हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट पर आयोग कोई निर्णय नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed