{"_id":"5ef3859bc7345e3ac720205b","slug":"high-court-bar-elections-counting-of-governing-council-posts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव : गवर्निग काउंसिल के पदों की आज से होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव : गवर्निग काउंसिल के पदों की आज से होगी मतगणना
Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के पदों की मतगणना का काम 25 जून से प्रारंभ होगा। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मतगणना कराने की अनुमति मिलने के बाद एल्डर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से 24 जून से मतगणना कराने की अनुमति संबंधी आदेश 22 जून को ही हो गया था, मगर यह आदेश उनको 24 जून को मिला, इसलिए मतगणना अब 25 जून से कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ सात लोगों को ही मतगणना कार्य में शामिल होने की अनुमति मिली है। मतगणना का कार्य सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव फरवरी में संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के परिणाम आ चुके हैं, मगर गवर्निग काउंसिल के पदों की गिनती पूरी होती इससे पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई। इसकी वजह से मतगणना का कार्य अबतक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से नई कार्यकारिणी भी अभी तक चार्ज नहीं ले पाई है।
विज्ञापन