फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Election: Preparation for voting completed on December 1

हाईकोर्ट बार चुनाव : एक दिसंबर को मतदान की तैयारी पूरी

Sun, 28 Nov 2021 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। परिसर के बाहर प्रत्याशियों के कैंप लगाने व खाद्य सामग्री बांटने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
High Court Bar Election: Preparation for voting completed on December 1
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एक दिसंबर को होने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। एल्डर कमेटी ने मतदान कार्य करने वाले लगभग डेढ़ सौ अधिवक्ताओं की टीम के साथ बैठक की। उन्हें चुनाव कार्यवाही के नियमों की जानकारी दी गई। मतदान हाईकोर्ट परिसर स्थित मैदान में बने पंडाल में होगा। इसके लिए गाइडलाइंस जारी होंगी।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। परिसर के बाहर प्रत्याशियों के कैंप लगाने व खाद्य सामग्री बांटने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरी तरफ चुनाव में प्रत्याशियों ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं से संपर्क के अलावा जातिगत समीकरण, चुनावी वादों के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अतुल कुमार पांडेय बार का नेतृत्व युवा पीढ़ी को दिए जाने को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं, जबकि आरके ओझा अधिवक्ताओं के लिए भविष्य निधि का खाता खुलवाने का वादा कर रहे हैं। बीडी पांडेय मेडिकल क्लेम ,ग्रुप इंश्योरेंस, वकीलों के बैठने की व्यवस्था, एसोसिएशन के आई कार्ड से आयोजनों में शामिल होने की व्यवस्था आदि कराने का वादा कर अधिवक्ताओं का समर्थन जुटा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एसी तिवारी बार को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कर बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय दिलाने का प्रयास करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव पद के प्रत्याशियों में संतोष कुमार मिश्र अधिवक्ताओं से बार के खातों का दुरुपयोग रोकने व अधिवक्ताओं की कल्याण योजनाओं की नीति बनाने का वादा कर रहे हैं। विक्रांत पांडेय का कहना है कि सदस्यों के साथ बार की समस्याओं पर विचार कर मुख्य न्यायाधीश से मिलकर कठिनाइयों का समाधान निकाला जाएगा। 


ये हैं उम्मीदवार
अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, एसी तिवारी, अतुल कुमार पांडेय, बीडी पांडेय, आईके चतुर्वेदी, आरके ओझा व राम अवतार वर्मा तथा महासचिव पद पर अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार शर्मा, अनुराधा सुंदरम, लालधारी राजभर, संतोष कुमार मिश्र, सत्यधीर सिंह जादौन, शशि प्रकाश सिंह, विक्रांत पांडेय व विंदेश्वरी प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed