{"_id":"57ae37ab4f1c1be15bee6bf4","slug":"high-court-bar-chunav-anil-sc-pandey-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अध्यक्ष, एससी पांडेय महासचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल अध्यक्ष, एससी पांडेय महासचिव निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार देर रात घोषित चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और महासचिव पद पर सुरेश चंद्र पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। इन दो पदों के अलावा संयुक्त सचिव प्रेस के लिए भी हुई मतगणना में आशीष कुमार मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाल कर खुशी जाहिर की।
बृहस्पतिवार को मतपत्रों की छंटाई के बाद शुक्रवार को स्कैनिंग और गणना का कार्य शुरू किया गया। अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रेस पदों की गणना कंप्यूटर और मैन्युअल दोनों तरीके से की गई। रात करीब तीन बजे अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी 3722 मत पाकर विजयी घोषित किए गए जबकि वीसी मिश्रा 1977 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। टीपी सिंह को 1452, पीपी यादव को 847 और साधना उपाध्याय को 83 मत मिले।
महासचिव पद पर सुरेश चंद्र पांडेय 2182 मत पाकर निर्वाचित हुए। राजेश कुमार सिंह 1143 मतों के साथ दूसरे और प्रभाशंकर मिश्र 908 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव प्रेस पद पर आशीष कुमार मिश्र 1582 मत पाकर निर्वाचित हुए। कालिका प्रसाद पाल 844 मत पाकर दूसरे और आशुतोष त्रिपाठी 806 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी ने देर रात परिणाम घोषित किए। चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र, आनंद भूषण, एमपी शुक्ला, विनोद परमार, संतोष त्रिपाठी मतगणना के दौरान मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शेष पदों की गणना कंप्यूटर से ही की जाएगी।