फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association: There was a lot of hustle and bustle on the last day of nomination,

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : नामांकन के अंतिम दिन रही भारी गहमागहमी, जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी

Thu, 14 Mar 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

नाव आचार संहिता की तमाम पाबंदियों के बावजूद समर्थको में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। कोर्ट परिसर में प्रत्याशियों ने बड़े बड़े जुलूस के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे है। नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
High Court Bar Association: There was a lot of hustle and bustle on the last day of nomination,
नामांकन के अंतिम दिन जुलूस लेकर पहुंचे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नौ दावेदारों संग कुल 206 अधिवक्ताओं ने दावेदारी की है। बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। अध्यक्ष पद पर नौ ने दावेदारी की है।

विज्ञापन


महासचिव पद पर 11, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 13, उपाध्यक्ष पद पर 53, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 11, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर आठ, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर 10, संयुक्त सचिव महिला पद पर सात, कोषाध्यक्ष पद पर आठ व कार्यकारिणी के लिए 76 अधिवक्ता मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी और चंदन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन





अध्यक्ष-सचिव के चुनावी अखाड़े में दिग्गजों ने फिर ठोकी ताल

अध्यक्ष के नौ दावेदारों में दो पूर्व अध्यक्ष और तीन पूर्व सचिव समेत नौ वकीलों ने दावेदारी की है। इसमें अध्यक्ष रहे अनिल तिवारी, राकेश पांडे बबुआ, सचिव रहे अविनाश चंद्र तिवारी (ए सी तिवारी) , प्रभा शंकर मिश्रा, वीर सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, अध्यक्ष की इसी लड़ाई में बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रहे महेंद्र बहादुर सिंह, मगला प्रसाद राय, देवी प्रसाद सिंह और लाल धारी राजभर पहली बार भाग्य आजमा रहे है। इसी तरह सचिव की कुर्सी के 11 दावेदारों में अखिलेश शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रिंकू, पंडित राजकुमार गौतम, राकेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, सत्यधीर सिंह जादौन, शशि प्रकाश सिंह, उदय शंकर तिवारी, विक्रांत पांडे और राय साहब यादव का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed