हाईकोर्ट बार एसोसिएशनः मत पत्रों की हुई छंटनी, मतगणना आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के मत पत्रों की छंटनी का काम शनिवार को पूरा हो गया। अब रविवार को मतगणना होगी। मतगणना लाइब्रेरी हाल और कमेटी रूम में होगी। एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि मतगणना रविवार को दिन में नौ से पांच बजे के बीच होगी। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पदों की मतगणना लाइब्रेरी हाल में होगी। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला तथा कोषाध्यक्ष पदों की मतगणना कमेटी रूम में होगी।
कल नहीं होगी मतगणना
मौनी अमावस्या स्नान की वजह से सोमवार को मतगणना नहीं होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व एवं यातायात अवरुद्ध होने के कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कर्मचरी उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इनके अलावा सदस्य भी मतगणना में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसलिए सोमवार को मतगणना की कार्यवाही स्थगित रहेगी।