{"_id":"6a5a90691da00d941909261a","slug":"helplessness-power-cut-23-times-in-24-hours-allahabad-news-c-417-1-bha1001-8063-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेबसी...24 घंटे में 23 बार कटाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेबसी...24 घंटे में 23 बार कटाैती
Sat, 18 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिगना उपकेंद्र पर 33 केवीए आपूर्ति का शुभारंभ करते चेयरमैन प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी
उपकेंद्र सिकंदरा की बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से चौथे दिन भी सिकंदरा और बहरिया समेत 85 गांवों में बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। बलकरनपुर फीडर पर तो 24 घंटे में केवल 3 घंटे आपूर्ति मिली। इस दौरान 23 बार ट्रिपिंग हुई। अधिकारी ओवरलोड का हवाला दे रहे हैं।
सिकंदरा उपकेंद्र से बलकरनपुर, बहरिया, तेजपुर, कल्याणपुर, बलीपुर और वीरभानपुर में छह फीडरों से 85 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इधर, गर्मी में लोगों को चार घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। चार दिन बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। सबसे दयनीय स्थिति बलकरनपुर फीडर पर स्थित सिकंदरा कस्बे की है। 10 हजार की आबादी वाले इस कस्बे में बिजली न आने से जहां पानी का संकट बन गया है, वही लोग गर्मी से बेहाल हैं।
उपभोक्ताओं में इस बात का आक्रोश है कि हर साल धान की रोपाई के समय बारिश न होने से व्यवस्था बिगड़ जाती है, लेकिन विभाग पहले से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं करता है।
विज्ञापन
सभी फीडरों के ओवरलोड होने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। बारिश होने पर ही व्यवस्था पटरी पर आएगी।-विमल कुमार, एसडीओ, सिकंदरा
बामपुर फीडर पर 24 घंटे में 32 बार ट्रिपिंग से लोग बेहाल
ब्लॉक क्षेत्र में गर्मी और उमस के बीच बिजलीकटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बामपुर फीडर से जुड़े बादपुर, महेवा कला, उमापुर कला, डेंगुरपुर और जलैया आदि गांवों में हालात सबसे खराब हैं। बीते 24 घंटे में करीब 32 बार ट्रिपिंग से आपूर्ति चरमराई रही, जिससे दिन-रात लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
बादपुर के कमलेश सिंह ने बताया कि एक ओर उमस भरी गर्मी कहर बरपा रही है, दूसरी ओर कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। कहा कि पिछले एक सप्ताह से बिजली ने लोगों को खूब रुलाया है। महेवा कला के लिटिल श्रीवास्तव के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 11 बजे सप्लाई गुल हुई तो शुक्रवार सुबह बहाल हो सकी। 24 घंटे में पांच घंटे भी बिजली नहीं मिली, जिससे घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए और परिवार को रतजगा करना पड़ा।
उधर, एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि अधिक लोड और तकनीकी फॉल्ट के कारण ट्रिपिंग की समस्या आई है। टीम लगाकर फॉल्ट दुरुस्त कराया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
मांडा में दो साल से झुका बिजली का खंभा
क्षेत्र के महुआंव कला-भींस गांव में दो वर्षों से झुका बिजली का खंभा विभागीय अनदेखी का शिकार है। खेत के पास लगा खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के बीडीसी प्रतिनिधि अनवर अली ने मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा लटका है। कई बार शिकायत के बाद भी इसे सीधा नहीं कराया गया। खंभा झुका होने से खेत में काम करना जोखिम भरा हो गया है। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही टीम भेजकर खंभे को सीधा कराया जाएगा। संवाद
भारतगंज को नगरी क्षेत्र की बिजली मिलने की आस
गुड़गवा स्थित उपकेंद्र पर जिगना से 33 केवीए की सीधी आपूर्ति लाइन जोड़ दी गई है। यह आपूर्ति अभी तक जिगना से मांडा रोड पावर हाउस होते हुए भारतगंज उपकेंद्र पर सप्लाई होती थी। स्थानीय लोगों की मांग पर 33 केवीए के बिजली तार भारतगंज से जिगना तक तो बिछा दिए गए थे लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण चालू नहीं हो पाया था। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी एवं अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। मौके पर रवि भूषण द्विवेदी, जावेद अहमद, केके जायसवाल, तौफीक राइन,अली हुसैन, अरशद सिद्दीकी आदि रहे।