फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration

UPPSC: आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज, भारी पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 11 Nov 2024 11:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन की घोषणा के मद्दनेजर  भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। आयोग की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आयोग की तरफ बढ़ रहे छात्रों की भीड़ की पुलिस ने खदेड़ दिया। लिखा- न बंटेंगे न हटेंगे। धरना देर शाम तक जारी रहा। मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर अभ्यर्थी नारेबाजी करते रहे। 

विज्ञापन
Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर जुटी प्रतियोगी छात्रों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

    विज्ञापन
  • छात्रों की मांग- पीसीएस और आरओ-एआरओ परीक्षा एक ही दिन में संपन्न कराई जाए, नार्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त की जाए

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन कराने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारी के मद्देनजर जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में खलबली मच गई है। इसको देखते हुए सोमवार को सुबह से ही भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग की तरफ बढ़ रहे प्रतियोगी छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इससे छात्रों की भीड़ में भगदड़ मच गई। पूरे जिले की फोर्स को मौके पर बुला ली गई है। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने छात्रों के ऊपर बल प्रयोग करना पड़ा। छात्रों में भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्राएं भी आंदोलन में पहुंची थीं। लाठीचार्ज के बाद छात्र तितर बितर हो गए। मौके पर पीएसी और पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुला ली गई हैं। धरना देर शाम तक जारी रहा। मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर अभ्यर्थी नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर जुटे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

यह है छात्रों की मांग

 प्रतियोगी छात्र एक ही मांग पर अड़े हैं कि पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में कराई जाए। एक्स पर ‘हैशटैग यूपीपीएससी आरओ/एआरओ वनशिफ्ट’ नाम से चलाए गए अभियान को 2.40 लाख अभ्यर्थियों ने अपना समर्थन दिया। हालांकि, इतने व्यापक विरोधा के बावजूद आयोग ने शाम को दोनों ही परीक्षाएं दो दिन कराए जाने का निर्णय ले लिया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है।







 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
यूपीपीएससी के बाहर जुटी छात्रों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

44 जिलों में प्रस्तावित है परीक्षा

पीसीएस और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन कराने के यूपीपीएससी के फैसले के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू कर दिए हैं। वहीं आयोग दो दिन परीक्षा कराने पर अड़ गया है। परीक्षा प्रदेश के 44 जिलों में कराई जानी है। इसके लिए आयोग ने सभी जिलाधिकारियों की बैठक 21 नवंबर को बुलाई है, इसमें आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। 

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा व आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया। बावजूद इसके छात्र डंटे हुए हैं। 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली, एमपी सहित कई राज्यों से पहुंचे हैं आंदोलनकारी छात्र

प्रतियोगी छात्रों के धरने में यूपी समेत दिल्ली, एमपी, बिहार, उत्तराखंड व अन्य राज्यों से अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। अभ्यर्थियों की ओर से घोषित धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर आयोग परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थी किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
लाठीचार्ज के बाद छात्रों की भीड़ हुई तितर बितर। - फोटो : अमर उजाला।

लाठीचार्ज के बावजूद छात्र प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
प्रतियोगी छात्रों की पुलिस से हुई नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतियोगी छात्रों की पुलिस से हुई नोकझोंक। 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
एक्स पर सबसे ऊपर ट्रेंड करता रहा यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला।

ट्विटर (एक्स) पर ट्रेंड करने लगा यूपीपीएससी

यूपीपीएससी पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद यूपीपीएससी ट्विटर (एक्स) पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेंडिंग में यूपीपीएससी सबसे ऊपर रहा। छात्रों ने #UPPSC_No_normalization 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी के बाहर प्रतियोगी छात्रों के ऊपर  हुए लाठीचार्ज का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। लिखा कि भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। 
 

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
प्रतियोगी छात्र का पोस्टर हो रहा वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतियोगी छात्र का पोस्टर तेजी से हो रहा वायरल। लिखा है देखना सुनना और सच कहना जिसे भाता नहीं कुर्सियों पर फिर वही बापू के बंदर आ गए- अदम गोंडवी।

Heavy police force deployed outside UPPSC, competitive students have prepared for demonstration
प्रतियोगी छात्रों ने बांटे पंफलेट, न बंटेंगे न हटेंगे। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रों ने बांटे पंफलेट- न बंटेंगे न हटेंगे
 

यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर जुटे आंदोलनकारी प्रतियोगी छात्रों ने पंफलेट बंटवाया है। इसमें लिखा है न बंटेंगे न हटेंगे। यह पंफलेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed