{"_id":"5cfea699bdec2207177178b2","slug":"heat-wave-cracked-40-years-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड, पारा 48.9 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड, पारा 48.9 डिग्री
Tue, 11 Jun 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी है। सोमवार को दिन में तमतमाए सूरज की तपिश से गर्मी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री से छलांग लगाकर 48.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान (रात में गर्मी) ने भी दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री मापा गया। इससे पहले पहले छह जून 1979 को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक सूखी गर्मी की चेतावनी जारी की है।
सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक 48.9 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 40 साल में जून माह में दिन का पारा इतना अधिक नहीं रहा। वहीं रात की आंच भी गर्मी दस साल के रिकार्ड स्तर पर रही। आर्द्रता का स्तर भी 42/17 प्रतिशत मापा गया।
हीटवेव के कहर से धूप शरीर के खुले स्थानों को झुलसाती रही। लू के थपेड़े असहनीय रहे। तपन की आंच रात आठ बजे तक महसूस की गई। रात में बाहर निकले लोगों का गर्मी से हाल खराब रहा। छुट्टी के बाद खुले बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी। लोग गर्मी से राहत पाने को एसी, कूलर ठीक कराने को जुटे रहे। कई नामचीन एसी कंपनियों में शिकायतों का बैकलॉग बढ़ गया है। ईद के बाद से टेक्नीशियनों की छुट्टी गर्मी के इस मौसम पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने गर्मी के तेवर देखते हुए 11 जून के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान है कि अगले सात दिन तक सूखी गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं। साफ है कि गर्मी और लू के थपेड़े सताएंगे। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को तापमान वृद्धि की संभावना है। अगले एक से दो दिन पारा 48 के पार जा सकता है। हालांकि तपन के चक्रवाती प्रभाव से 11 जून की शाम से 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 12 और 13 जून को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने है। यह सब बादलों के टिकने पर निर्भर करेगा।
दस साल का जून में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड
2017 48.0 (चार जून)
2016 45.6 (11 जून)
2015 47.8 (आठ जून)
2014 48.3 (सात जून)
2013 42.3 (छह जून)
2012 47.8 (एक जून)
2011 43.8 (पांच जून)
2010 45.3 (एक जून)
2009 44.8 (22 जून)
2008 41.7 (दो जून)
दस साल का जून में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड
2017 27.0 (तीन जून)
2016 25.5 (22 जून)
2015 24.8 (29 जून)
2014 26.0 (22 जून)
2013 22.5 (एक जून)
2012 26.0 (22 जून)
2011 25.0 (20 जून)
2010 25.2 (14 जून)
2009 25.3 (एक जून)
2008 18.7 (20 जून)