फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   heat has made the condition miserable, people are troubled by the scorching sun

Temperature : गर्मी ने किया हाल बेहाल, चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग, फिलहाल राहत की संभावना नहीं

Fri, 14 Jun 2024 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

गर्म हवाएं दिन ही नहीं रात में भी चल रही हैं। जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में गर्मी हावी रहेगी। 17 जून तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
heat has made the condition miserable, people are troubled by the scorching sun
आसमान में छाए रहे बादलों के बावजूद तपिश कम नहीं हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है। कई दिनों तक भीषण गर्मी और तपन के बाद दो दिन से राहत मिली है। आसमान में बादलों के छाने के चलते धूप का प्रकोप कुछ तो कम हुआ है लेकिन शरीर झुलसाने के लिए काफी है। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने के लिए बाध्य हैं। बाहर निकलते ही गला सूखने लगता है। सुबह आठ बजे के बाद से ही सड़कें गर्म हो जाती हैं और दोपहर दो बजे तक तो मानों अंगारे बरसने लगते हैं। शुक्रवार को तापमान करीब 46 और न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज जनपद लगातार गर्मी के मामले में टॉप फाइव में बना हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 47 डिग्री से गिरकर 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। गर्म हवाओं के थपेड़े दिन के साथ रात में भी लोगों का जीना मुहाल किए हुए हैं। 

विज्ञापन

heat has made the condition miserable, people are troubled by the scorching sun
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए चेहरे को ढंककर निकल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गर्म हवाएं दिन ही नहीं रात में भी चल रही हैं। जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में गर्मी हावी रहेगी। 17 जून तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। जिसके कारण दिन व रात दोनों समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

लू के पांच और डायरिया के 15 मरीज

गर्मी की वजह से बृहस्पतिवार को लू लगने के पांच और डायरिया के 15 मरीज सामने आए। जिसमें लू के तीन बेली व दो मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हुए। इसके अलावा डायरिया के आठ बेली, पांच कॉल्विन व दो मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed