फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hearing started in open court

कचहरी में खुली अदालत में हुई मुकदमों सुनवाई शुरू

Wed, 27 May 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
hearing started in open court
court - फोटो : court
दो माह से अधिक समय तक सामान्य मुकदमों के लिए बंद चल रहे जिला न्यायालय में मंगलवार को फिर से आम दिनों की तरह खुली अदालत में सुनवाई प्रारंभ की गई। परंतु इस बार नजारा काफी बदला था। पहले की तरह वकीलों और वादकारियों की भीड़ नहीं थी। धक्का मुक्की जैसी नौबत कहीं भी दिखाई नहीं दी। जो भी आया चेहरे पर मास्क लगा कर ही आया। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में अभी भी कोताही नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लाक डाउन के कारण 23 मार्च के बाद अदालत में सामान्य मुकदमों की सुनवाई बंद हो गई थी। मंगलवार को वकीलों ने सीधे अदालत के समक्ष मुकदमों में अपना पक्ष रखा। इसके पूर्व आठ मई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हो रही थी। मंगलवार को जिला न्यायालय में अधिवक्ता और वादकारियों के आने से चहल पहल तो दिखाई दी इसके बावजूद पहले जैसी स्थिति नहीं थी। जो लोग चेहरे पर मास्क नहीं लगाए थे उनको वकील ही टोंक दे रहे थे। कुछ अदालतों के बाहर भीड़ लग जाने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ मगर अदालतों के भीतर पूरा ऐहतियात बरता जा रहा था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायालय में जिला जज की कोर्ट सहित 21 अदालतों में 22 मई से न्यायिक कार्य शुरू करने का आदेश हुआ था। मगर उस दिन रमजान का अंतिम शुक्रवार होने के कारण वकीलों ने हड़ताल घोषित कर दी थी जिससे न्यायिक कार्य नहीं हो सका था। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को जिला न्यायालय में फौजदारी के साथ ही दीवानी मामलों की कुछ अदालतों में भी मुकदमों की सुनवाई की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed