{"_id":"5c841670bdec221441197575","slug":"health-workers-angered-raod-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर निकाले जाने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर निकाले जाने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाया जाम
Sun, 10 Mar 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
helth worker
सेवा समाप्ति से नाराज तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार से कार्यबहिष्कार आरंभ कर दिया। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दोपहर को आंदोलित कर्मचारी बाहर निकल आए और स्टैनली रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित कर्मचारी अस्पताल प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे थे। चक्काजाम शुरू होने के थोड़ी देर में ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। स्वास्थ्यकर्मी वहीं सड़क पर बैठक नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस के साथ सीओ सिविल लाइंस भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित कर्मियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मौके पर प्रशासनिक अफसरों को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद एससीएम प्रथम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर करीब बीस मिनट बाद जाम खत्म करा दिया। कर्मचारियों इसके बाद संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री मनीष मिश्र की अगुवाई में कर्मचारी कलेक्ट्रट पहुंचे और अपनी कई सूत्रीय मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। आंदोलित कर्मचारियों ने कहाकि राहत न मिलने पर लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। संविदाकर्मियों के काम न करने से स्वास्थ्य सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। बेली अस्पताल में ब्लड, शुगर समेत अन्य टेस्ट नहीं हो सके। मरीज इनके लिए घंटों भटकते रहे। वॉर्डों में भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान महामंत्री सतन सिंह, आशीष, भोला, शबनम, अतुल सिंह, मयंक सिंह, अविनाश, सरिता, अश्वनी, सुधीर यादव, सत्येंद्र पटेल, चेतना पटेल, अविनाश खरवार समेत अन्य उपस्थित थे। उधर, डफरिन अस्पताल में भी आउटसोसिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। संविदा कर्मियों के काम न करने से यहां भी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
विज्ञापन