{"_id":"68cbdedab473e1d45705cf7b","slug":"head-constable-s-son-hanged-himself-in-his-room-had-been-chatting-with-someone-at-night-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हेड कांस्टेबल के बेटे ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, रात में हुई थी किसी से चैटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हेड कांस्टेबल के बेटे ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, रात में हुई थी किसी से चैटिंग
Thu, 18 Sep 2025 03:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 03:58 PM IST
सार
थरवई क्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी के पास रहने वाले हेड कांस्टेबल के बेटे यश रघुबंशी (17) ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थरवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई क्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी के पास रहने वाले हेड कांस्टेबल के बेटे यश रघुबंशी (17) ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थरवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल यादव थरवई क्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी के पास मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी दो बेटों व एक बेटी के साथ उक्त मकान में रहती हैं। बड़ा बेटा यश रघुबंशी शांतिपुरम के एक कॉलेज में 12वीं का छात्र था। मंगलवार की रात यश खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह देर तक नहीं उठा तो मां ने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांका तो वह दंग रह गई। आसपास के लोग एकत्र हुए और दरवाजा तोड़कर यश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसीपी चंद्रपाल सिंह व इंस्पेक्टर थरवई ओम प्रकाश पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि यश की रात में किसी से चैटिंग हुई थी। एसीपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन