प्रयागराज : नोटिस का जवाब देने दिल्ली गए हसन व उसके पिता, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जारी किया था नोटिस
आतंकी कनेक्शन के शक में पकड़े गए रिजवान अशरफ से संबंध होने के शक पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एटीएस की टीम नैनी के कसाई मोहल्ले में शनिवार को पहुंची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसाई मोहल्ले में रहने वाला हसन व उसके परिजन मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चर्चा रही कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से जारी किए नोटिस का जवाब देने के लिए गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
आतंकी कनेक्शन के शक में पकड़े गए रिजवान अशरफ से संबंध होने के शक पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एटीएस की टीम नैनी के कसाई मोहल्ले में शनिवार को पहुंची थी। टीम ने माफिया अतीक अहमद गैंग के सदस्य पप्पू गंजिया के समधी असद के घर पर पहुंचकर उसके बेटे हसन से छह घंटे तक पूछताछ की थी और फिर नोटिस देकर उसे पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था।
पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस और अन्य सामान साथ ले गई थी। पहले चर्चा रही कि टीम अपने साथ परिवार के दो लोगों को ले गई, लेकिन बाद में पता चला कि पूछताछ के लिए दिल्ली स्पेशल सेल ने नोटिस देकर उन्हें दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को चर्चा रही हसन व उसके पिता असद नोटिस का जवाब देने दिल्ली गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।