फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Half a dozen Kanwariyas injured when magic van overturns on the highway, condition of one critical

Prayagraj : हाईवे पर मैजिक वैन पलटने से आधा दर्जन कांवड़िये घायल, एक की हालत नाजुक

Wed, 31 Jul 2024 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव से कांवड़िये मैजिक वैन पर सवार होकर जल भरने के लिए प्रयागराज रहे थे। हंडिया थाना क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन  हाईवे पर पलट गया। इससे चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे दूसरे कांवड़ियों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Half a dozen Kanwariyas injured when magic van overturns on the highway, condition of one critical
कांवड़ियों का वाहन पलटने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मैजिक वाहन के पलटने से उस पर सवार आधा दर्जन से अधिक कांवड़िया घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक कांवड़िये को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के चलते काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव से कांवड़िये मैजिक वैन पर सवार होकर जल भरने के लिए प्रयागराज रहे थे। हंडिया थाना क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन  हाईवे पर पलट गया। इससे चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे दूसरे कांवड़ियों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Half a dozen Kanwariyas injured when magic van overturns on the highway, condition of one critical
अस्पताल में घायल कांवड़ियों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

वाहन में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी हंडिया भेजवाया। यहां हालत नाजुक होने पर आकाश दुबे (25) को जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अन्य घायल कांवड़ियों अरविंद (24), अमरेश (19), हर्ष तिवारी (22) और रंगनाथ (29) को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने इन्हें इनके घर दरवांसी भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed