फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanpur Bhadohi Hindi News Today: MLA Vijay Mishra shifted to Central Jail Naini

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सेंट्रल जेल नैनी में किया गया शिफ्ट

Sun, 16 Aug 2020 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Aug 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Gyanpur Bhadohi Hindi News Today: MLA Vijay Mishra shifted to Central Jail Naini
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को रविवार रात में भदोही जनपद न्यायालय से कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को फिलहाल 14 दिन तक पुरानी महिला बैरक में बनी अस्थाई जेल में क्वारंटीन किया जाएगा। उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। क्वांरटीन की निर्धारित समयावधि खत्म होने के बाद ही उन्हें सेंट्रल जेल के अंदर की बैरकों में दाखिला मिलेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज, भदोही में परिजनों के साथ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्हें मध्य प्रदेश के मालवा से गिरफ्तार किया गया था। रविवार को भदोही पुलिस सड़क मार्ग से विधायक विजय मिश्रा को लेकर भदोही पहुंची। वहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहां से देर शाम उन्हें सड़क मार्ग से ही नैनी सेंट्रल जेल लाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा को फिलहाल पुरानी महिला बैरक में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। जहां उनका कोरोना टेस्ट होगा और रेगुलर जांच पड़ताल होगी। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ संपत्ति कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। महीने भर के अंदर विधायक पर गुंडा एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज किए गए। उसके बाद से ही सभी फरार चल रहे थे। तीन दिन पूर्व मध्य प्रदेश के आगर में जिला पुलिस के आग्रह पर विधायक को रोका गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed