यूपीः प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसलों कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, गुरुवार को प्रयागराज के प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। शातिर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जेलरोड क्रासिंग पर सब्जी खरीदने के दौरान वारदात को अंजाम दिया।
गुरुवार शाम शहर में दुस्साहस का परिचय देते हुए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी खरीद रहे जिला जेल के प्रधान वार्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे कंधई की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसपी ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की। बाद में जेल पहुंचकर छानबीन करने लगे। जिलाधिकारी ने भी जेल पहुंचकर घटना की छानबीन की। सूचना पर डीआईजी जेल भी कारागार पहुंचे।
मृत सिपाही की पहचान जनपद लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के पुरहिया निगोहा निवासी हरिनारायण त्रिवेदी (56) पुत्र स्व. उमाशंकर त्रिवेदी के रूप में हुी है। वह जेल पुलिस में तैनात थे। प्रतापगढ़ कारागार में उनकी तैनाती वर्ष 2013 में हुई थी। प्रमोशन मिलने पर वह जेल के हेड वार्डर (प्रधान बंदीरक्षक) बने। दो दिन पहले अवकाश लेकर घर गए थे। गुरुवार की सुबह ही वह ड्यूटी पर लौटे। दोपहर 2.25 बजे वह जेल से काम निपटाकर बाहर निकले।
कमरे पर जाने के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे सब्जी लेने के लिए जेल रोड क्रासिंग की ओर पहुंचे। एक ठेले के पास पहुंचकर वह सब्जी लेने लगे। तभी पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर हरिनारायण को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से खीरीबीर घाट की ओर से कंधई की ओर भाग निकले। गोली लगने से घटनास्थल पर ही हरिनारायण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जेल चौकी प्रभारी ने लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।
जेल के हेड वार्डेर की हत्या की खबर मिलते ही एसपी एस आनंद, एएसपी अवनीश मिश्रा, सीओ सदर बबिता सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। जानकारी मिलने के बाद एसपी ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की।