फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guest residence of 25 thousand beds will be built in Mahakumbh, Circuit House of 55 suites

Prayagraj : महाकुंभ में 25 हजार बेड का बनेगा अतिथि निवास, 55 सुइट का सर्किट हाउस

Sun, 09 Jun 2024 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 02:27 PM IST
सार

गंगा पंडाल, कन्वेंशन सेंटर, जर्मन हैंगर स्टाइल वाले पंडाल, पैगोड़ा स्टाइल वाले टेंटेज के लिए कंपनियां आमंत्रित की गईं। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए के लिए अभी से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Guest residence of 25 thousand beds will be built in Mahakumbh, Circuit House of 55 suites
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद महाकुंभ-2025 को ग्रीन, क्लीन बनाने के लिए मेला प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अस्थायी कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए। भव्य गंगा पंडाल, कन्वेंशन सेंटर, जर्मन हैंगर स्टाइल वाले पंडाल, पैगोड़ा स्टाइल वाले टेंटेज के लिए कंपनियां आमंत्रित की गईं। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए के लिए अभी से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

पहली बार इस महाकुंभ मेला क्षेत्र में अस्थायी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट जनों और राज्य अतिथियों के लिए मेला क्षेत्र में 55 सुइट का अस्थायी सर्किट हाउस बनाया जाएगा। वीआईपी किला घाट के पास इस सर्किट हाउस का निर्माण शहर के चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस की तर्ज पर कराया जाएगा। इस सर्किट हाउस के पास ही वीआईपी घाट पर डुबकी भी लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन

अस्थायी सर्किट हाउस के अलावा मेला क्षेत्र में सेक्टरवाइज 25 हजार बेड के गेस्ट हाउस भी बनाए जाएंगे। वहां टॉयलेट और यूरिनल की भी विशेष सुविधा होगी। गेस्ट हाउस मेला क्षेत्र के कई स्थानों पर बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में गंगा पंडाल एवं कन्वेंशन-हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। जर्मन हैंगर वाले इन पंडालों में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा होगी। इसके लिए अलग से बजट जारी होगा। स्नान घाटों, प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और जाली लगाई जाएगी। इसके अलावा लाइन बैग, मोबाइल टायलेट और डस्टबिन के लिए भी निविदा जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed