फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guest faculty application process started in AU.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता के लिए आवेदन शुरू

Sat, 22 Jun 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Guest faculty application process started in AU.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अतिथि प्रवक्ता के 202 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अतिथि प्रवक्ता भर्ती में भी गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रोक लगा दी है और इविवि अब अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे है। नए सत्र में ज्यादातर कक्षाओं का संचालन अतिथि प्रवक्ता ही करेंगे। अतिथि प्रवक्ता के 202 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 83 पद हैं जबकि 20 पद गरीब सवर्णों, 54 पद ओबीसी, 30 पद एससी और 15 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कुल 36 विभागों में अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जानी है। 
विज्ञापन


सर्वाधिक 16 पद रसायन विज्ञान विभाग के हैं। इसके अलावा 11 पद जंतु विज्ञान विभाग और 10 पद संस्कृत विभाग के हैं। वहीं, प्राचीन इतिहास विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, अंग्रेजी विभाग, विधि विभाग और भौतिक विभाग में अतिथि प्रवक्ता के आठ-आठ पदों पर भर्ती होनी है। अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती एक सेमेस्टर के लिए अस्थायी तौर पर की जाएगी, जो आवश्यकता पड़ने पर अकादमिक सत्र 2019-20 के अंत तक बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed