फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guddu Muslim's name was included in CBCID charge sheet, CBI removed

राजू पाल हत्याकांड : सीबीसीआईडी की चार्जशीट में शामिल था गुड्डू मुस्लिम का नाम, सीबीआई ने निकाला

Thu, 16 Mar 2023 05:15 AM IST
विनोद सिंह त्रिलोकी यादव, प्रयागराज
त्रिलोकी यादव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 05:15 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के समय बमबाजी करता दिख रहा शख्स ही गुड्डू मुस्लिम है। गुड्डू मुस्लिम, अतीक का बेटा असद, गुलाम, अरमान और साबिर पर पुलिस अब तक का सबसे बड़ा पांच लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। गुड्डू मुस्लिम ने न सिर्फ हमले को लीड किया था बल्कि षडयंत्र में भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Guddu Muslim's name was included in CBCID charge sheet, CBI removed
Prayagraj News : गुड्डू मुस्लिम की अतीक अहमद के साथ वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटरों में से एक गुड्डू मुस्लिम को राजू पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। जिला पुलिस और सीबीसीआईडी दोनों ने ही गुड्डू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी लेकिन, सीबीआई ने जब चार्जशीट दाखिल की तो उसमें गुड्डू का नहीं था। सीबीआई ने पुलिस के 17 चार्जशीटेड आरोपियों में से सात के नाम हटा दिए थे। अब उन सभी लोगों की जांच का निर्णय लिया गया है। उमेश पाल हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के समय बमबाजी करता दिख रहा शख्स ही गुड्डू मुस्लिम है। गुड्डू मुस्लिम, अतीक का बेटा असद, गुलाम, अरमान और साबिर पर पुलिस अब तक का सबसे बड़ा पांच लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। गुड्डू मुस्लिम ने न सिर्फ हमले को लीड किया था बल्कि षडयंत्र में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल ही नहीं 18 साल पहले राजू पाल हत्याकांड में भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

Guddu Muslim's name was included in CBCID charge sheet, CBI removed
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

तत्कालीन विवेचक नारायण सिंह परिहार ने पूरक चार्जशीट में गुड्डू मुस्लिम का नाम शामिल किया था। उन्होंने मूल एफआईआर में शामिल 10 नामों के अलावा आरोपियों के सात और नाम जोड़े थे। गुड्डू मुस्लिम भी उन सात आरोपियों में से एक था। बाद में चार्जशीट लगी तो भी मुख्य रूप से 17 आरोपियों में गुड्डू मुस्लिम का भी नाम शामिल किया गया था। जब यह मामला सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हुआ तो भी इन्हीं 17 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

हालांकि सीबीआई ने जांच के दौरान सात नामों को निकाल दिया। जिन लोगों को सीबीआई ने अपनी चार्जशीट से निकाला था, उसमें गुड्डू मुस्लिम भी शामिल था। इसके अलावा गुलफुल और नफीस कालिया की मौत हो चुकी है।


अब्दुल कवि की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल

राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से वांटेड चल रहे अब्दुल कवि की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल हुई है। राजू पाल हत्याकांड के बाद पुलिस और सीबीआई कभी भी अब्दुल कवि को गिरफ्तार नहीं कर पाए।

पुलिस और सीबीसीआईडी की चार्जशीट में शामिल नाम

1-अतीक अहमद, 2-अशरफ, 3-रंजीत पाल, 4-आबिद, 5-फरहान अहमद, 6-गुल हसन, 7-जावेद इसरार अहमद, 8-गुलफुल उर्फ रफीक, 9-अब्दुल कवि, 10-गुलशन, 11-दिनश पासी, 12-गुड्डू मुस्लिम, 13-नफीस कालिया, 14-मुक्ते हसन, 15-मुस्तकीमदो अन्य।

सीबीआई की चार्जशीट

1-अतीक अहमद, 2-अशरफ, 3-रंजीत पाल, 4-आबिद, 5-फरहान, 6-गुल हसन, 7-जावेद इसरार खान, 8-गुलफुल उर्फ रफीक अहमद, 9-अब्दुल कवि, 10-गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed