UP: जीएसटी टीम का पशु आहार फैक्टरी पर छापा, मौके पर जमा कराए 35 लाख रुपये, कार्रवाई से मचा हड़कंप
विभाग की एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ज्योत्सना चौधरी ने जीएसटी चोरी करने वाले लोगों को चिह्नित करने को कहा है। विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि प्रयागराज जोन के मंझनपुर (कौशाम्बी) स्थित पशु आहार और डिस्पोजल गिलास बनाने वाली फैक्टरी में जीएसटी चोरी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग संस्थान की छह शाखाओं पर की गई कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंझनपुर स्थित एक फैक्टरी में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। फैक्टरी मालिक ने 35 लाख रुपये मौके पर ही जमा किए।
विभाग की एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ज्योत्सना चौधरी ने जीएसटी चोरी करने वाले लोगों को चिह्नित करने को कहा है। विभागीय टीम को सूचना मिली कि प्रयागराज जोन के मंझनपुर (कौशाम्बी) स्थित पशु आहार और डिस्पोजल गिलास बनाने वाली फैक्टरी में जीएसटी चोरी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह के निर्देशन में मौके पर टीम भेजी गई। डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही वहां खलबली मच गई। इस दौरान वहां तमाम अभिलेखों की जांच की गई। वहां बिलबुक, रजिस्टर आदि को देखा गया।
उसके बाद उसे सीज कर लिया। बिलबुक, रजिस्टर से वहां बड़ी हेराफेरी पकड़ी गई। मौके पर ही फैक्टरी संचालक ने 35 लाख रुपये जमा कर दिए। हालांकि विभागीय टीम अभी सभी दस्तावेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि वहां बड़े पैमाने पर जीएसटी के नाम पर हेराफेरी की गई। ऐसे में सारी जांच होने के बाद संबंधित फैक्टरी संचालक को 30 से 35 लाख रुपये और जमा करने पड़ सकते हैं। जांच अभियान में असिस्टेंट कमिश्नर राजन सिंह यादव, अभय पटेल, अवध कुमार, राजीव सिंह के साथ सचल दल की दो टीम गई। शाम पांच बजे तक कार्रवाई चली। इसके बाद सभी दस्तावेज लेकर टीम प्रयागराज वापस आ गई।