फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST team raids clothes wholesaler in Prayagraj

प्रयागराज में जीएसटी टीम की छापेमारी: कपड़े के थोक व्यापारी के यहां मारा छापा, जमा कराएं 5.50 लाख रुपये

Sat, 16 Mar 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

सूचना मिली थी कि थोक व्यापारी करोड़ों का टर्न ओवर होने के बावजूद टैक्स काफी कम जमा कर रहा है। इसके बाद छानबीन की गई और टीम कार्रवाई के लिए व्यापारी के यहां पहुंची। अफसरों के वहां पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
GST team raids clothes wholesaler in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के व्यस्तम बाजार जानसेनगंज में राज्य वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कपड़े के एक बड़े थोक व्यापारी के यहां छापा मारा। वहां उसके प्रतिष्ठान में रजिस्टर समेत अन्य कागजात विभागीय टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान कारोबारी का करोड़ों रुपये का टर्नओवर पाया गया। आशंका है कि व्यापारी ने लाखों रुपये की कर चोरी की है। फिलहाल मौके पर ही व्यापारी ने 5.50 लाख रुपये जमा भी किए। हालांकि पूरी जांच होने के बाद व्यापारी को और भी जुर्माना जमा करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

राज्य वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह को कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी कि जानसेनगंज स्थित एक कपड़े का थोक व्यापारी करोड़ों का टर्न ओवर होने के बावजूद टैक्स काफी कम जमा कर रहा है। डेटा एनालीसिस करने के बाद कम टैक्स देने की बात सामने आने के बाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू हरिराम चौरसिया को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर शनिवार को डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। शहर का व्यस्त बाजार होने की वजह से टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। सचल दल को भी बुला लिया गया। इस दौरान अफसरों के वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र यादव, अवध कुमार, ईश्वर चंद्र, धर्मेंद्र आदि ने वहां रजिस्टर एवं अन्य कागजातों को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान वहां लाखों के टैक्स चोरी की बात सामने आई। मौके पर ही 5.50 लाख रुपये संबंधित कारोबारी ने जमा भी किए। ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पूरी जांच होने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कितने लाख की कर चोरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed