{"_id":"66f64ece6651fd882f05c8ad","slug":"grp-arrested-two-smugglers-smuggling-turtles-10-turtles-recovered-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कछुआ तस्करी करने वाले दो तस्करों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 10 कछुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कछुआ तस्करी करने वाले दो तस्करों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 10 कछुए बरामद
Fri, 27 Sep 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:51 AM IST
सार
जीआरपी पुलिस ने कछुआ तस्करी करने के मामले में दो अभियुक्तों को प्रयागराज जंक्शन से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 कछुआ बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गंगा से कछुआ पकड़कर कोलकाता में महंगे दामों में बेचते थे।
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेन से कछुआ पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जीआरपी पुलिस ने कछुआ तस्करी करने के मामले में दो अभियुक्तों को प्रयागराज जंक्शन से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 कछुआ बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गंगा से कछुआ पकड़कर कोलकाता में महंगे दामों में बेचते थे। उसके पैसे से नशे और महंगा शौक करते थे।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय की अगुवाई में क्यूआरटी प्रभारी मोहम्मद गुलाम खां की टीम जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पांच पर गुड्डू कंजड़ निवासी महेसुआ थाना पीपरपुर अमेठी और आकाश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर अमेठी को पकड़ा।
विज्ञापन