फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Group of 71 students of United college will go to Bangkok for participating in summer internship.

यूनाइटेड के 71 छात्रों का दल ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में भाग लेने बैंकाक जाएगा    

Tue, 11 Jun 2019 11:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Group of 71 students of United college will go to Bangkok for participating in  summer internship.
bangkok

यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के इलाहाबाद और ग्रेटर नोएडा के 71 छात्र-छात्राएं 15 दिन तक ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में भाग लेने बैंकाक जा रहे हैं। यह छात्र 15 से 29 जून तक बैंकाक की यात्रा पर रहेंगे। छात्रों के एक समूह को बैंकाक भेजने में एआईटी (एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नालॉजी) सहयोग कर रहा है। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और एआईटी (एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नालॉजी) बैंकाक, थाइलैंड के बीच समझौते के तहत आठ वर्ष से शैक्षणिक आदान प्रदान हो रहा है। इसके तहत हर साल संकाय सदस्य और छात्र एआईटी, बैंकाक और मिसोरी विश्वविद्यालय, कोलम्बिया का दौरा करते हैं। पिछले साल 15  छात्रों ने यूजीआई और मिसौरी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू के तहत मिसौरी, कोलंबिया विश्वविद्यालय की यात्रा की।

विज्ञापन


रक्षा सेवा की परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें दी जानकारी
मेजर कल्शी क्लासेस की ओर से मंगलवार को रक्षा क्षेत्र में जाने वाले अभ्यर्थियों के हित एवं सुविधा के लिए सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ सौरभ सिंह ने बच्चों को रक्षा क्षेत्र में आने वाली भर्तियों के बारे में और उसकी तैयारी कैसे करें इस बात की जानकारी दी। संस्था के सेंटर हेड प्रकाश गुप्ता ने एनडीए, एयरफोर्स, नेवी, सीडीएस तथा एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें इसके बारे में छात्रों से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed