फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ground breaking ceremony: Seven companies will set up new units in Prayagraj

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी :  प्रयागराज में सात कंपनियां लगाएंगी नई इकाइयां

Sat, 04 Jun 2022 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:14 AM IST
सार

नैनी स्थित फ्यूचर प्लास्टिक के मालिक मोहित नैय्यर सेरेमनी में शामिल होने का मौका मिलने से काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि  सेरेमनी में प्रदेश के औद्योगिक विकास और भविष्य में होने वाले निवेश पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Ground breaking ceremony: Seven companies will set up new units in Prayagraj
ground breaking ceremony - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुनापार का इलाका एक बार फिर उद्योगों का हब बनने जा रहा है। नए उद्योगों के अलावा पहले से संचालित कई कंपनियों ने एक-एक और इकाई लगाने का निर्णय लिया है। ज्यादातर इकाइयों के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मानित करके ऐसे ही सात उद्यमियों की इकाइयों को प्रोत्साहित किया गया। 

विज्ञापन



नैनी स्थित फ्यूचर प्लास्टिक के मालिक मोहित नैय्यर सेरेमनी में शामिल होने का मौका मिलने से काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि  सेरेमनी में प्रदेश के औद्योगिक विकास और भविष्य में होने वाले निवेश पर चर्चा हुई। इसका फायदा प्रयागराज के उद्यमियों एवं लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेरेमनी में अदाणी, बिड़ला समूह के उद्यमियों से मिलने का मौका मिला, जो हर उद्यमी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन



मोहित ने बताया कि नैनी में ही वह प्लास्टिक सेटिंग, वाटर टैंक निर्माण की इकाई भी लगाने जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अक्तूबर में कारखाना चालू होने की उम्मीद है। नैनी में मल्टी बॉक्स का कारखाना लगाने वाले हेमंत मोदी दो साल के भीतर ही नई इकाई लगाने जा रहे हैं। यह इकाई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। सेरेमनी में शामिल होने के बाद उन्होंने बताया कि सेरेमनी से प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल लाइंस में रामा कॉटिंनेंटल नाम से होटल बनवा रहे शशि कुमार वैश्य का कहना है कि सेरेमनी में पर्यटन के साथ हर क्षेत्र में प्रदेश के विकास का खाका प्रस्तुत किया गया। इनके अलावा यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, नटराज फूड्स, इलाहाबाद एग्रो कमोडिटीज, बीके प्रिंटर इंडस्ट्रीज की ओर से भी नई इकाइयां लगाई जा रही हैं। इन उद्यमियों को भी सेरेमनी में शामिल होने का मौका मिला। होटल प्रयाग-इन के रौनक गुप्ता समेत कई अन्य उद्यमियों ने भी सेरेमनी में भाग लिया।

करोड़ाें की लागत वाली नई कंपनियों से उत्पादन जल्द

जिले में सीमेंट, डिस्टलरी समेत करोड़ों रुपये की लागत वाली कई इकाइयों से जल्द उत्पादन शुरू होगा। इनका निर्माण कार्य शुरू है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के क्रम में शुक्र्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रमों में ऐसे पांच उद्यमियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में तीन करोड़ रुपये से कम निवेश वाली पांच कंपनियों को भी ओेडीओपी गिफ्ट से सम्मानित किया गया। ये गिफ्ट शासन की तरफ से उपलब्ध कराए गए थे। सम्मानित होने वाली कंपनियां बसु इंजीनियरिंग, बेंचुरा ट्रांस मेटल, अभिनव इंटरप्राइजेज, धनवंतरी प्राइजेज और भारत ट्रेडर्स हैं। इसके अलावा जिले के छह औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। डीएम संजय कुमार खत्री ने उद्यमियों से अपील की कि वे निवेश के लिए आगे आएं, उन्हें सभी सुविधाएं मिलेंगी।


उन्होंने बताया कि जिले में 14 अरब का निवेश किया गया है। इससे औद्योगिक विकास का माहौल तैयार होगा। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. विभा मिश्रा, विनय टंडन, राजीव नैय्यर, जीएस दरबारी, अनिल अग्रवाल, आशीष केसरवानी, अरविंद राय, केके पारोलिया समेत करीब 170 उद्यमी मौजूद रहे। उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया ने संचालन किया।

पांच कंपनियों की वर्तमान में स्थिति
मेजा में चार अरब रुपये की लागत वाली केजेएस सीमेंट कंपनी के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। निर्माण कार्य भी शुरू है। बारा में भी 280 करोड़ रुपये की लागत से इको सीमेंट फैक्ट्री खुलने जा रही है। नैनी स्थित 200 करोड़ रुपये की लागत वाली शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल लिमिटेड का भी निर्माण कार्य शुरू है। शिरडी साईं में कुछ ही महीनों में ट्रांसफार्मर के उत्पादन की बात कही जा रही है।


शंकरगढ़ में 167 करोड़ रुपये की लागत वाले मेसर्स महाकौशल एग्रीसाफ्ट का भी निर्माण हो रहा है। वहीं मेेजा में 50 करोड़ की लागत वाली मेसर्स मंगलुरु मिनिरल कंपनी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शीशे का रॉ मैटेरियल बनाने वाली यह कंपनी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अन्य औपचारिकताएं पूरी कर जल्द उत्पादन शुरू होने की बात कही जा रही है। कलक्ट्रेट में इन  उद्यमियों को सम्मानित करने के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने भरोसा दिलाया कि  उद्योग चलाने के लिए उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed