फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   groom died hit by high voltage current during mandap covering; wedding procession to leave on 21 April

Prayagraj : मंडप छादन के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, 21 अप्रैल को जानी थी बरात

Sat, 18 Apr 2026 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Apr 2026 12:13 PM IST
सार

Prayagraj News : शहर के अशोक नगर इलाके में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। हादसा मंडप छाजन के दौरान हुआ। छत पर से गुजरे हाईटेंशन तार से बांस छू जाने के बाद वह बुरी तरह से झुलस गया था। उसकी मौत से वर और वधु पक्ष के घरों में मातम छा गया। उसकी बरात 21 अप्रैल को जानी थी। 

विज्ञापन
groom died hit by high voltage current during mandap covering; wedding procession to leave on 21 April
प्रयागराज करंट लगने से दूल्हे की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंडप छादन (छाजन) के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। बरात 21 अप्रैल को जानी थी। घटना के बाद वर और वधु पक्ष के खुशियों वाले घर में मातम छा गया। घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर सदर बाजार की है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे विवाह के लिए मंडप तैयार करते समय हुआ। अविनाश रेलवे में सहायक इंजीनियर था। बरात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपलगांव में जानी थी। करंट लगने के बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे पीजीआई में ले गए जहां उसे नहीं बचाया जा सका। 

विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं

सदर बाजार निवासी अविनाश पाल रेलवे में सहायक इंजीनियर था। शादी से पहले घर में बज रही शहनाई अचानक मातम में बदल गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे मंडप छादन के दौरान दूल्हा हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के अनुसार घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। आनन-फानन में अविनाश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूल्हे की मौत की खबर से वधू पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed