{"_id":"5fca8f1f8ebc3ecf80744a7b","slug":"graph-of-air-passengers-traveling-on-the-plane-increased-compared-to-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के मुकाबले प्लेन में सफर करने वाले हवाई यात्रियों का बढ़ा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के मुकाबले प्लेन में सफर करने वाले हवाई यात्रियों का बढ़ा ग्राफ
Sat, 05 Dec 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:03 AM IST
सार
प्रयागराज एयरपोर्ट के पिछले छह माह के आंकड़े
माह विमान आगमन/ प्रस्थान यात्रियों की संख्या
जून 226 17838
जुलाई 324 26010
अगस्त 364 30525
सितंबर 362 32061
अक्तूबर 388 34908
नवंबर 460 43316
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में ट्रेन के मुकाबले हवाई यात्रा पर लोगों ने ज्यादा विश्वास जताया है। यूं तो रेलवे द्वारा तमाम रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह से यात्रियों से नहीं भर पा रही हैं। इस बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के ग्राफ में लगातार वृद्धि हुई है। नवंबर माह की बात करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट के अब तक के सफर में सर्वाधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया। इस दौरान 43 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही विभिन्न फ्लाइट के माध्यम से हुई।
प्रयागराज एयरपोर्ट का निर्माण हुए 23 माह का समय बीत चुका है। अब तक के सफर की बात करें तो नवंबर 2020 के पूर्व कुल तीन मौकों पर ही यहां माहवार यात्रियों की संख्या 40 हजार के पार गई, लेकिन कोरोना काल में अपने गंतव्य तक जल्द पहुंचने की बेकरारी और सुरक्षित सफर को लेकर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई।
इस दौरान प्रयागराज से मुंबई, पुणे, बंगलूरू एवं दिल्ली के लिए सर्वाधिक यात्रियों का आवागमन हुआ। अनलॉक होने के बाद जून से नवंबर तक 1.84 लाख यात्रियों का प्रयागराज एयरपोर्ट पर आवागमन हो चुका है। खास बात यह रही कि इस दौरान हर माह यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट में सर्वाधिक 42577 यात्रियों का आवागमन कुल 464 विमानों से फरवरी 2020 में हुआ था। जबकि नवंबर माह में 460 विमानों से 43316 यात्रियों का आवागमन हुआ। प्रयागराज एयरपोर्ट में माहवार यात्रियों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या रही।
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ रही संख्या से ग्रेड-3 का मिल चुका है दर्जा
प्रयागराज एयरपोर्ट में यात्रियों की बढ़ रही संख्या की वजह से उसे बीते दिनों ही ग्रेड-4 की जगह ग्रेड-3 का दर्जा मिला। प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी एयरपोर्ट ही ग्रेड-3 के दर्जे वाले एयरपोर्ट हैं। जबकि कानपुर, आगरा, गोरखपुर अभी ग्रेड-4 में ही शामिल हैं।