फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Graduation third year exam Allahabad University inations from June 7 released the schedule of online examination

Allahabad University : स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं सात जून से, विवि ने ऑनलाइन परीक्षा का जारी किया कार्यक्रम

Mon, 23 May 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 May 2022 09:20 PM IST
सार

स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा 16 जुलाई को समाप्त होगी।

विज्ञापन
Graduation third year exam Allahabad University inations from June 7 released the schedule of online examination
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की सत्र 2021-22 की स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं सात जून से शुरू होने जा रहीं हैं। इविवि प्रशासन ने सोमवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए तकरीबन 18 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन



स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा 16 जुलाई को समाप्त होगी। पहले दिन बीए संस्कृत एवं बीएससी एवं बीए पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन 16 जुलाई को बीए समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीकॉम की तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रकार (एमसीक्यू मॉडल) के प्रश्न पूछे जाएंगे। सत्र पिछड़ने के कारण परीक्षा में विभिन्न विभागों ने पाठ्यक्रम में जो कटौती भी की है। इसी के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। गणित, सांख्यिकी और साहित्य को छोड़कर बाकी सभी विषयों के प्रश्नपत्र दो भाषाओं में होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Graduation third year exam Allahabad University inations from June 7 released the schedule of online examination
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 25 से
इविवि में एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 25 मई से तीन जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होगी। सोमवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया।


मुविवि में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में 30 मई तक होगा प्रवेश
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र जनवरी 2021-22 के लिए सभी एकल विषय, स्नातक और परास्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे शिक्षार्थी जो अभी तक प्रवेश से वंचित थे, उनकी मांग पर कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने यह निर्णय लिया है। प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के अनुसार शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं वेबलिंक पर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करते हुए 30 मई तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।


राज्य विवि की परीक्षा में पकड़े गए 26 नकलची
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सोमवार को 26 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। राज्य विवि पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 392 केंद्रों में तीन पालियों में हुई परीक्षा के लिए 179630 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6757 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed