फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governor Ram Naik visit akshayavat with family in prayagraj

राज्यपाल ने परिवार के साथ किए मूल अक्षयवट के दर्शन, कहा- इस बार भगवान भी आएंगे देखने 

Mon, 31 Dec 2018 06:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Governor Ram Naik visit akshayavat with family in prayagraj
राज्यपाल राम नाईक ने परिवार के साथ किए अक्षयवट के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

कुम्भ के आयोजन के लिए शहर का नाम बदलने के साथ-साथ, शहर में विकास के कई कार्य किये गये हैं। इसके साथ ही इस बार कुंभ मेें आने वाले लोगों को प्रयागराज नये बदले हुए स्वरूप में दिखेगा। इस बार मूल अक्षयवट के दर्शन भी आमजन को सुलभ होंगे। उक्त बातें राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को प्रयागराज भ्रमण के दौरान कहीं। उन्होंने प्रयागराज भ्रमण के दौरान संगम क्षेत्र स्थित लेटे हुए हनुमान जी का मन्दिर, संगम नोज पर आरती एवं पूजन तथा अक्षयवट का दर्शन किया। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इस बार कुम्भ का आयोजन निराला होगा। उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार कुम्भ के आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुंभों से इस बार का कुंभ अलग होगा, इस बार का कुंभ आकर्षक होगा जिसे देखने के लिए स्वयं भगवान भी आयेंगे। उन्होंने कुम्भ आयोजन के लिए प्रयागराज में की गयी तैयारियों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह सामारोह में पूरे घर को सजाया जाता है, उसी तरह कुंभ आयोजन के लिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है, जो यहां के आने वाले लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। 
विज्ञापन


राज्यपाल प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संगम क्षेत्र स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मन्दिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हनुमान जी की आरती तथा पूजन किया। मन्दिर से निकलकर संगम नोज पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं सुपुत्री के साथ गंगा जी का पूजन एवं आरती किया। आरती करने के बाद राज्यपाल मेला कार्यालय स्थित कन्ट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर को राज्यपाल ने बारीकी से देखा और इन कार्यों की तारीफ की। इन सबके बाद राज्यपाल अकबर के किले में पहुंचे, जहां उन्होंने मूल अक्षयवट का दर्शन किया। उन्होंने सेना के अधिकारियों से अक्षयवट के इतिहास के बारे में जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed