फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governor Kesari Nath Tripathi's wife cremated

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी पंचतत्व में विलीन

Wed, 03 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Governor Kesari Nath Tripathi's wife cremated

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरी नाथ की धर्मपत्नी सुधा त्रिपाठी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दारागंज घाट पर पुत्र नीरज त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ हाईकोर्ट के कई न्यायमूर्ति, वकील, व्यापारी, संगठनों के कार्यकर्ता शवयात्रा में शामिल हुए। घाट समेत विभिन्न संगठनों की बैठकों में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

इसके पहले लोहिया मार्ग स्थित उनके आवास से ट्रक पर रखकर पार्थिव शरीर दारागंज घाट पहुंचा। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेई, वीरेंद्र तिवारी, करन सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र, सांसद श्याम चरण गुप्त, सांसद केशव प्रसाद मौर्या, लक्ष्मण आचार्य, डॉ.राकेश त्रिवेदी, चंद्रशेखर, महेश श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, सपा नेता विजय वैश्य, बुद्धिसेन शर्मा, सुधीर अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी आदि ने घाट पर पहुंचकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो.योगेश्वर तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय के आवास पर हुई। इसमें महामंत्री राम नरेश तिवारी पिण्डीवासा ने शोक प्रस्ताव पेश किया। दो मिनट का मौन रखकर सुधा त्रिपाठी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मीरापुर में भाजपा शहर दक्षिणी, भाजपा कीडगंज मंडल, अल्लापुर में भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, पार्टी कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की बैठकों में दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके साथ त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान, जूनियर लायर्स एसोसिएशन, मानव एकता संघ, जनहित समाज भारतीय सेवा संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं आदि ने भी सुधा त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। भाजपा नेता नेता शनु भट्ट की अध्यक्षता में ममफोर्डगंज में हुई शोक सभा में दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed