{"_id":"5bf589eabdec222f4e2686a7","slug":"government-will-withdraw-two-cases-of-deputy-cm-keshav-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव मौर्य के दो मुकदमे वापस लेगी सरकार, दोनों कौशांबी में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के दो मुकदमे वापस लेगी सरकार, दोनों कौशांबी में दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य पर दो मुकदमे वापस लेगी। दोनों मुकदमे कौशांबी में दर्ज हैं। इसके लिए शासन स्तर से अभियोजन को हरी झंडी दे दी गई है। निर्देश आया है कि मुकदमा उठाए जाने के संबंध में डीजीसी संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र दें ताकि अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन
शासन के अनुसचिव अरुण कुमार राय ने डीएम कौशांबी को इस आशय का पत्र लिखा है। इसमें शासन का निर्देश है कि मुकदमा उठाए जाने के संबंध में कार्यवाही प्रारंभ की जाए। अब अभियोजन की ओर से इस मामले की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट में मुकदमा उठाए जाने संबंधी अर्जी दी जाएगी। डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने भी अपनी ओर से कोर्ट में अर्जी प्रस्तुत करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन मुकदमों को उठाने की है तैयारी
केशव मौर्य के खिलाफ कौशांबी के मोहब्बतपुर पैंसा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक सरकार बनाम राधेश्याम साहू है जो कि बलवा कराने और धर्म विशेष के विरुद्ध टिप्पणी करने का और दूसरा मुकदमा फर्जी संस्था बनाने का (धोखाधड़ी) दर्ज है। इन दोनों मुकदमों में केशव नामजद नहीं हैं और विवेचना के दौरान उनका नाम प्रकाश में लाया गया।
विज्ञापन