{"_id":"5a15d48d4f1c1bd0408b85a7","slug":"government-will-prepare-the-ferry-policy-encroachment-will-be-free-roads-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तैयार कर ली फेरी नीति, अतिक्रमण मुक्त होंगी सड़कें : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने तैयार कर ली फेरी नीति, अतिक्रमण मुक्त होंगी सड़कें : योगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में आयोजित चुनावी सभा में अपनी सरकार द्वारा किए गए तमाम कार्यों का ब्यौरा भी पेश किया। कहा कि पीएम मोदी ने देश के अंदर कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं। राज्य सरकारें उन लक्ष्यों को पूरा करने में लगी हुई है। सरकार ने पटरी व्यवसायियों के लिए फेरी नीति तैयार कर ली है। सरकार पटरी व्यवसायियों को आजीविका की गारंटी देगी। सड़कों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। ताकि लोगों का बेहतर आवागमन हो सके।
योगी ने कि पिछले आठ माह के दौरान 11 लाख आवासों का सरकार ने निर्माण किया है। पूर्व की सपा सरकार पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान महज 29 हजार आवास का ही निर्माण कर सकी थी। हमारी सरकार ने 45 हजार मजरों तक बिजली पहुंचाई है। प्रदेश के 653 नगर निकायों को एलईडी से चमकाने का भी काम सरकार कर रही है। सीएम ने कहा कि पहले नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई कर्मियों का शोषण होता था, लेकिन अब उनका शोषण बंद हो गया है। उनका मानदेय सीधे खाते में भेजा जाएगा।
सरकार प्रयागराज में वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ का भव्य आयोजन कराने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके पूर्व सीएम योगी का मंच पर मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य एवं अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विनोद सोनकर, राकेश शुक्ला, विधायक हर्ष बाजपेयी, प्रवीण पटेल, विक्रमादित्य मौर्य, राजमणि कोल, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डा. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अभिषेक शुक्ला, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र नाथ मिश्र, प्रभाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं योगी और केशव का बड़ी फूलों की माला भी पहनाई।