फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government will conduct body elections along with reservation for OBCs

डिप्टी सीएम केशव बोले : अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही सरकार कराएगी निकाय चुनाव

Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी शक्ति याद रखने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उप मुख्यमंत्री केशव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Government will conduct body elections along with reservation for OBCs
अंदावां में डिप्टी सीएम का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही सरकार नगर निकाय चुनाव कराएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।

विज्ञापन


कहा कि सरकार की ओर से एक बोर्ड का गठन कर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निष्पक्ष रुप से नगर निकाय का चुनाव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव ने यह बातें बृहस्पतिवार को झूंसी अंदावा स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी शक्ति याद रखने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उप मुख्यमंत्री केशव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रयागराज में अर्धकुंभ से भी भव्य महाकुंभ 2025 में कराए जाने का संकल्प प्रदेश सरकार का है। उप मुख्यमंत्री केशव ने 30 दिसंबर से प्रत्येक गांव में ग्रामीण चौपाल लगाए जाने की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। कहा कि नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उप मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित रिंग रोड की जानकारी देते हुए कहा कि रिंग रोड के निर्माण से पर्यटन की दृष्टि से प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

संचालन गंगापार महामंत्री मनोज कुमार निषाद ने किया। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, आशीष केसरवानी, संजय मिश्र बनकटा, अरुण मिश्र पिंटू, धर्मानंद पांडेय, प्रखर रवि आदि मौजूद रहे।

 51 किलो की माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
अंदावा जाते वक्त रास्ते में झूंसी पुलिस बूथ के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार मिश्र पिंटू नेता की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रखर रवि टोनू,रामबाबू केसरवानी, धर्मानंद पांडेय, सतीश गिरि, अतुल पांडेय, हिमांशु पंत, मिथिलेश बिंद, ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक केसरवानी, विनोद साहू आदि मौजूद रहे।

2024 में भाजपा के ही खाते में होगी मैनपुरी लोकसभा सीट 

जुबानी जंग के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दी। अंदावा के एक कार्यक्रम में केशव ने दावे के साथ कहा, वर्ष 2024 में मैनपुरी लोकसभा सीट भी भाजपा के ही खाते में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed