धनंजय सिंह की जमानत निरस्त कराएगी सरकार
अर्जी पर अपर महाधिवक्ता अजीत सिंह ने बहस की। राज्य सरकार का कहना है कि पूर्व सांसद के खिलाफ हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास, बलवा आदि गंभीर मामलों में 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कई मुकदमों में वह जमानत पर हैं। सुप्रीमकोर्ट का कहना है कि यदि जमानत पर रहने के दौरान कोई अपराध किया जाता है तो सभी मुकदमों में मिली जमानतें निरस्त कराई जाएं। इसी के तहत यह अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट ने धनंजय सिंह को नोटिस जारी किया है।