{"_id":"5f3599d28ebc3e3ccb1d0d1a","slug":"government-should-stop-conversion-strictly-acharya-mahamandaleshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन को सख्ती से रोके सरकार: आचार्य महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन को सख्ती से रोके सरकार: आचार्य महामंडलेश्वर
Fri, 14 Aug 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kinnar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज का स्वागत किया। इस दौरान सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सनातन धर्म के प्रचार -प्रसार और उसकी सहजता व सरलता को जन - जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि सनातन धर्म को सबसे ज्यादा खतरा धर्म परिवर्तन कराने वालों से है। उनको सख्ती से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें सनातन धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करनी होगी जिससे कि उनकी कमजोरी या गरीबी का फायदा उठाकर उनका धर्म परिवर्तन न कराया जा सके। इस दौरान किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासचिव अभिनव उपाध्याय, हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान के सचिव राजीव मिश्रा, आशीष केशरवानी सहित अन्य लोग थे।