फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: Waiting for recruitment on 27 thousand posts of TGT-PGT

सरकारी नौकरी :  टीजीटी-पीजीटी के 27 हजार पदों पर भर्ती का इंतजार

Sun, 14 Nov 2021 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 08:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर अभ्यर्थी सोमवार को प्रदर्शन करगें और इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल किए गए हैं, उनको अविलंब नियुक्ति प्रदान की जाए। 

विज्ञापन
Government Jobs: Waiting for recruitment on 27 thousand posts of TGT-PGT
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) के तकरीबन 27 हजार पद रिक्त पड़े हैं। अभ्यर्थियों को अब रिक्त पदों पर भर्ती शुरू होने का इंतजार है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं से यह वादा भी किया था कि रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी की जाएगी। हालांकि अब तक इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी नहीं हो सका है। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि विज्ञापन जल्द जारी किया जाए। इस मसले पर अभ्यर्थी सोमवार को चयन बोर्ड पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।

विज्ञापन


चयन बोर्ड ने 31 अक्तूबर को टीजीटी-पीजीटी के 15198 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में तकरीबन 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। चयन 15 हजार अभ्यर्थियों का ही हुआ और बाकी अभ्यर्थी बेरोजगार रह गए। उन्हें अब टीजीटी-पीजीटी के 27 हजार पदों पर भर्ती शुरू होने का इंतजार है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि यूपी के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, लेकिन चयन बोर्ड ने अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

 
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2016 के बाद वर्ष 2021 में भर्ती हुई और इस दौरान बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में पांच साल बाद हुई भर्ती के बाद भी बड़ी संख्या में बेरोजगार नौकरी के लिए भटक रहे हैं। नया विज्ञापन जारी होने के बाद ही उन्हें राहत मिलेगी। अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि सभी विषयों में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया जाए। प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि ऐसे ही तमाम मुद्दों को लेकर सोमवार को चयन बोर्ड में ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए धरना आज
डीएलएड-बीटीसी का प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षितों को नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार है। इस मसले पर प्रतियोगी छात्र सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी छात्र नेता रजत सिंह का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में कुछ माह शेष रह गए हैं। अगर विज्ञापन जारी होने में देरी हुई तो अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आज देने की तैयारी
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किए जाने की तैयारी है। लिखित परीक्षा का परिणाम पहले 12 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों से रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका। अब 15 नवंबर को रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed