फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: UPPSC has sought applications for 972 posts, know how to apply, when is the last date

सरकारी नौकरी : यूपीपीएससी ने 972 पदों के लिए मांगा आवेदन, जानें कैसे होगी भर्ती, कब है अंतिम तिथि

Wed, 24 Nov 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 08:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से मंगलवार देररात जारी विज्ञापन में राज्य के पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग, यूपी चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा यूनानी और राजकीय जनविश्लेष्क प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर कुल 972 पदों  के लिए आवेदन मांगा है।

विज्ञापन
Government Jobs: UPPSC has sought applications for 972 posts, know how to apply, when is the last date
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत कई अन्य सरकारी विभागों में रिक्त 972 पदों के लिए आवेदन मांगा है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2021 है।

विज्ञापन


जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है वह ऑनलाइन आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, फाइनल सबमिशन आदि सूचनाएं साफ्ट एवं हार्ड कापी के रूप में भविष्य में जरूरत के लिए सुरक्षित जरूर रख लें। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से मंगलवार देररात जारी विज्ञापन में राज्य के पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग, यूपी चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा यूनानी और राजकीय जनविश्लेष्क प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर कुल 972 पदों  के लिए आवेदन मांगा है। आयुष विभाग में सबसे अधिक 962 पद हैं।

अलग-अलग पदों के लिए भिन्न-भिन्न योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी विज्ञापन में देख सकते हैं। आवेदन के लिए आयुसीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर http//uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पूरा विज्ञापन पढ़कर आवेदन से जुड़े दिशा निर्देशों का ठीक से अध्ययन कर आवेदन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed