फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gov stop tax collector's salary

शासन ने रोका सात टैक्स कलेक्टरों का वेतन

Tue, 18 Feb 2020 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
gov stop tax collector's salary
gov stop tax collector's salary
तबादला आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई, कार्यमुक्त करने का आदेश
विज्ञापन

प्रयागराज। शासन की ओर से किए गए तबादला आदेश न मानने वाले नगर निगम के सात टैक्स कलेक्टरों (टीएस) का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय सिंह यादव के इस आदेश से निगम में हड़कंप मचा है। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि सभी को कार्यमुक्त करें। स्थानांतरित कर्मियों को वेतन आहरित कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रयागराज में पदों के सापेक्ष दोगुने से अधिक टैक्स कलेक्टर काम कर रहे हैं। शासन ने करीब सात महीने पहले यहां से सात टैक्स कलेक्टरों का तबादला कर दिया। वसूली के नाम पर जुगाड़ लगाकर सभी टीएस यहां रुके रहे। शासन से दो बार रिमांइडर आया फिर भी टीएस कार्यमुक्त नहीं हुए।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के पत्र में तबादला आदेश के अनुपालन में सभी टीएस को कार्यमुक्त करने का आदेश दिया गया है।
नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि सभी को कार्यमुक्त करें। तब तक किसी का भी वेतन आहरित न किया जाए। नगर आयुक्त रवि रंजन के मुताबिक शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed